बस की रफ्तार बनी मासूम की मौत : पांच साल की कनक को 20 मीटर तक घसीटा -गुस्साई भीड़ ने बस पर किया पथराव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोमवार को रानीबाग के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पार कर रही करीब 5 वर्षीय मासूम बच्ची को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान कनक के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पीए 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह बाल-बाल बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के कई शीशे टूट गए और इलाके में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।


हादसे के कारण हल्द्वानी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तिकोनिया से भीमताल तिराहा और ज्योलीकोट तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए यातायात सुचारू कराने में जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119