कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर हादसा -ठेला चला रहे युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी–रामनगर और बाजपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर नयागांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे फल-जूस के फड़ ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ठेला लगाकर दुकानदारी करने वाले युवक की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नयागांव के पास कई लोग सड़क किनारे फल और जूस के ठेले लगाकर अपना कारोबार करते हैं। सोमवार को अचानक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ठेले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेले पर बैठे 18 वर्षीय अभिषेक, पुत्र पंजा सिंह, निवासी हरिपुर जबरान बरहैनी, गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


घटना के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119