हिमालय पुत्र की जयंती पर नैनीताल में कल होगा भव्य आयोजन -दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा सम्मान

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/नैनीताल। ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से विख्यात स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर 25 अप्रैल को नैनीताल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा करेंगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता आर्या (विधायक, नैनीताल) उपस्थित रहेंगी, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त दर्जा राज्य मंत्री, भीमताल ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, दुग्ध उत्पादक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में बहुगुणा जी के जीवन, उनके संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वक्ता उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


जयंती के अवसर पर दुग्ध उपार्जन एवं विपणन जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही जिला योजना के अंतर्गत स्वच्छ दुग्ध उत्पादन से जुड़े किट का वितरण तथा दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन चेक भी दिए जाएंगे।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को बहुगुणा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119