देहरादून : मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन स्थगित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से चल रहे अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है।


आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि पूर्व में दिए गए मांग पत्र के अनुसार 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई और अधिकारियों को इस पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश यादव ने जानकारी दी कि 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। साथ ही मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना 300 रुपये की कोई कटौती नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया कि धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं काटा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में भरोसा दिलाया।
वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


बैठक में इंद्रजीत सिंह कडाकोटी (चीफ कोऑर्डिनेटर), शैलेश बगौली, चंद्रेश यादव, बीएल राणा, मोहित चौधरी, नीतू फुलारा, पुष्पा सजवान, सोनी, बसंती रावत, रितेश चौहान, पिंकी सिंह, उर्मिला तोमर, सुमित्रा, चंद्रावती, प्रीति विद्यार्थी, दीपा थापा, पुष्पा नेगी, सुनीता राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119