काशीपुर में अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घर में थी अकेली

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। चीनी मिल क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में रविवार दोपहर एक अधेड़ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार बाजपुर चीनी मिल कॉलोनी निवासी सीजनल मिल कर्मी सुरेंद्र सिंह की 52 वर्षीय पत्नी इंद्रावती पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। रविवार दोपहर करीब दो बजे, जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, उन्होंने कमरे के भीतर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


घटना का पता तब चला जब करीब तीन बजे उनके पति घर लौटे। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर इंद्रावती का शव फंदे से लटका मिला।
परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


मृतका के दो बच्चे हैं। बेटी लखनऊ में नौकरी करती है, जबकि बेटा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119