हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत -जहर खाने की आशंका

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी 27 वर्षीय उर्मिला देवी वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा बैड़ीखत्ता क्षेत्र में किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि शनिवार को उर्मिला देवी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119