तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत -रानीखेत में दर्दनाक हादसे से नगर में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। विगत रात्रि रानीखेत नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नगर में शोक और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे डंपर संख्या UK19CA-3737 ने रानीखेत निवासी लव साह (30 वर्ष) पुत्र भरत साह को कुचल दिया। हादसा सदर बाजार स्थित मसाला गली और डाबर वाली गली के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि युवक गांधी चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लव साह को तत्काल राजकीय चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की रानीखेत रोडवेज स्टेशन के पास पान की दुकान थी और वह एक मिलनसार व मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था।
घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि बीच बाजार में इस तरह की तेज रफ्तार वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ दिनों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119