बिग ब्रेकिंग : ग्राफिक एरा भीमताल के 300 से अधिक छात्रों का पासआउट से 8 माह पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा को कायम रखते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2026 बैच के 300 से अधिक छात्रों का चयन पासआउट होने से लगभग आठ माह पहले ही देश-विदेश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर हो चुका है। यह उपलब्धि छात्रों के अंतिम वर्ष के आधे समय से भी कम अवधि में हासिल होना संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रणाली को दर्शाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इससे पूर्व 2025 बैच में इसी अवधि तक 200 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था। अमेज़न, बीजा, डेलॉइट और इन्फोसिस जैसी नामी कंपनियों में शानदार चयन के साथ रिकॉर्ड बनाया गया था, लेकिन 2026 बैच के छात्रों ने अपने सीनियर्स के इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।


वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में छात्रों को अमेज़न, गूगल, एटलैसियन, टेक महिंद्रा, कोग्निजेंट, इन्फोसिस, एलटीआई माइंडट्री, टेलीपरफॉर्मेंस, ग्लोबललॉजिक, कोडिंग निंजास, कोडिआस, बीएनपी नायका सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर प्राप्त हुए हैं।
बी.टेक कंप्यूटर साइंस (2022–26) बैच की छात्रा गुंजन भनवाल को वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी एटलैसियन से 66.01 लाख रुपये का पैकेज मिला है, जो 2026 बैच की शुरुआत में ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना। इसी बैच की छात्रा विभा चंदोला को गूगल से 54.84 लाख रुपये का प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ है। वहीं अल्मोड़ा की वैष्णवी करायत को बैंक ऑफ न्यूयॉर्क से 22 लाख रुपये तथा रानीखेत की दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन चेस से 19.75 लाख रुपये का पैकेज मिला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


अन्य आंकड़ों के अनुसार अब तक इन्फोसिस में 78, टेक महिंद्रा में 52, एलटीआई माइंडट्री में 37, कोडिंग निंजास में 30 और कोग्निजेंट में 17 छात्रों का चयन हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


भीमताल परिसर के 2026 बैच में अब तक कंप्यूटर साइंस के लगभग 250 छात्र, मैनेजमेंट के करीब 50 प्रतिशत तथा कोर इंजीनियरिंग के लगभग 50 प्रतिशत छात्र प्लेस हो चुके हैं। यह उपलब्धि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के उच्च शैक्षणिक मानकों, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119