हल्द्वानी में तेज रफ्तार डम्पर का कहर, पैदल युवक की मौत, कार सवार दो गंभीर
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग