जगद्गुरु शंकराचार्य से अभद्रता सत्ता के अहंकार का घिनौना प्रदर्शन: सुशील उनियाल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने प्रयागराज में परम पूज्यनीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के साथ उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र और सत्ता के अहंकार का घिनौना प्रदर्शन प्रतीत होती है।


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्माचार्य के साथ इस प्रकार की अभद्रता यह साबित करती है कि वर्तमान शासन-प्रशासन संत समाज एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुका है।
सुशील उनियाल ने स्पष्ट किया कि यह कोई साधारण प्रशासनिक भूल नहीं है। देश आज भी नहीं भूला है कि दिल्ली में योगगुरु स्वामी रामदेव जी के साथ आधी रात को किस प्रकार बल प्रयोग किया गया था। प्रयागराज की यह घटना उसी मानसिकता की पुनरावृत्ति प्रतीत होती है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते हस्तक्षेप न होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि जिन संत-महात्माओं ने देश की आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रभाव को जीवित रखा, आज उन्हीं को सत्ता के इशारे पर अपमानित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का यह रवैया यह दर्शाता है कि वह कानून का रक्षक बनने के बजाय सत्ता का आदेशपाल बनकर कार्य कर रहा है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि संत समाज के धैर्य को कमजोरी न समझा जाए। यदि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर तत्काल निलंबन, और राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो यह आंदोलन केवल प्रयागराज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में जनआंदोलन का रूप लेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


उन्होंने कहा कि आज प्रश्न केवल जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का नहीं, बल्कि देश की धार्मिक स्वतंत्रता, संत समाज के सम्मान और लोकतंत्र की आत्मा का है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119