भिकियासैंण में रहस्यमय मौत! सड़क किनारे खड़ी पिकअप में दो अज्ञात शव बरामद, जेब से मिले 52 हजार रुपये

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामनगर से आ रही एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 20 सीटी 0048 आज दोपहर से भिकियासैंण के जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि यह वाहन बीती रात करीब 3 बजे से वहीं खड़ी थी। शाम करीब 6:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने संदिग्ध स्थिति देख पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वाहन के केबिन में दो व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पीकप में दो कट्टों में गेहूं भी लदा हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद बरामद हुए, हालांकि उनके पास कोई पहचान पत्र (आईडी) नहीं मिला। पुलिस ने शवों और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीकप वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पंजीकृत बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अज्ञात मृतकों की पहचान और इस रहस्यमय मौत के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119