हैड़ाखान रोड पर नाबालिक से दुष्कर्म, टैक्सी चालक समय दो गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिगत दिवस काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैड़ाखान रोड पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में है। जहां एक टैक्सी चालक ने अपनी एक साथी के साथ नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले हैड़ाखान रोड की तरफ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इस दौरान अल्मोड़ा दन्या का रहने वाला 20 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय टैक्सी चालक प्रदीप जो नाबालिग के पड़ोस में ही एक किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा कि जब किशोरी घर से दुकान कुछ सामान लेने के लिए गई तभी टैक्सी चालक प्रदीप व उसका साथी मोहित उसे बहला फुसलाकर उसे घूमने के बहाने अपनी कार में बिठाया और हैड़ाखान रोड की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

जब देर रात तक नाबालिग किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजनों ने रात में ही नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी और खोजबीन करते हुए पुलिस व परिजन जब हैड़ाखान की तरफ निकले तभी कार में नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली। जबकि दोनों आरोपी भी कार में मौजूद थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तारकर लिया और नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि दुष्मर्क के मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का भी मेडिकल परीक्षण कराया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119