शक्तेश्वर मंदिर में पूजा के लिए आए एक युवक की सरयू नदी में नहाते समय डूबकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। शक्तेश्वर मंदिर में पूजा के लिए आए एक युवक की सरयू नदी में नहाते समय डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताकुला क्षेत्र के डोटियाल गांव निवासी 42 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र स्व. गोबिंद सिंह अपने बड़े भाई दिवान सिंह के साथ पूजा के लिए शक्तेश्वर मंदिर आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग नदी किनारे बर्तन धोने गए। इसी दौरान नंदन सिंह नहाने के लिए नदी में उतर गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


बताया जा रहा है कि नदी के पास लगे ह्यूम पाइप से निकल रहे तेज पानी के बहाव में वह बहकर बीच धारा में फंस गए। उन्होंने काफी देर तक बचाव के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


घटना की सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गीता देवी और दो बेटियों तनुजा व दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि नंदन सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119