स्टोन क्रेशर में काम करने वाले युवक पर 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोतीनगर स्थित एक स्टोन क्रेशर में मजदूरी करने वाले श्रमिक की 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने का मामला सामने आया है।
परिजनों ने स्टोन क्रेशर परिसर में ही रहने वाले 32 वर्षीय युवक आलोक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मजदूर अपने परिवार के साथ स्टोन क्रेशर में बने कमरों में निवास करता है। बताया गया कि बुधवार, छह जनवरी को किशोरी घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपी युवक की भी खोज की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि किशोरी की ढूंढखोज जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग