बरेली से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत
किच्छा। बरेली से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है तथा वार्ड में भी की मौत के कारण सन्नाटा छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 16 नई बस्ती विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र विधाराम लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास से घर को जा रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई रेलवे पुलिस द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तथा युवक को सीएससी केंद्र किच्छा लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिवार वाले सीएससी केंद्र में पहुंच गए तथा युवक की मौत पर विलाप करने लगे पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत