कठघरिया के बच्चीनगर में गेहूं कटाई के दौरान हादसा : -8 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर 11 वर्षीय बालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र के बच्चीनगर में गेहूं कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार बच्चीनगर में खेत में काम के दौरान बालक सौरभ कश्यप गेहूं के बंडल को पानी में भिगोने के लिए पास ही बने गड्ढे की ओर गया था। इसी दौरान वह करीब आठ फीट गहरे पानी से भरे पिट में गिर गया। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजन उसे तलाशने लगे, लेकिन करीब आधे घंटे तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कुछ देर बाद गड्ढे में उसकी चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गड्ढे में तलाश करने पर बालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया जा रहा है कि सौरभ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था। उसके पिता चंद्रभान कश्यप हल्द्वानी में मिस्त्री का काम करते हैं और परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में गेहूं कटाई का कार्य कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सौरभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में पांचवीं कक्षा पास कर छठी में प्रवेश लिया था। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को बदायूं ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119