लंगूर के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम -ग्रामीणों में आक्रोश, 10 लाख मुआवजे की मांग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगरपालिका क्षेत्र के सागंड गांव में लंगूर के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई 60 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी फैल गया है।


जानकारी के अनुसार सागंड निवासी लीला देवी (60) पत्नी दीवान सिंह को 21 मार्च को उनके घर के आंगन में लंगूर ने हमला कर दिया था। हमले से घबराकर भागने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से पहले हल्द्वानी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले 12 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


इधर घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह धानिक और पूर्व सभासद बलवंत धानिक ने बताया कि महिला का घर वन विभाग के कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद लंबे समय से क्षेत्र में लंगूरों और बंदरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में कई बच्चों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग और नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतका का एक बेरोजगार पुत्र है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।


वृद्धा की मौत पर दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, सभासद राधिका देवी, पूर्व प्रधान दीपक धानिक, पूर्व सभासद बलवंत धानिक सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


वन क्षेत्राधिकारी बेरीनाग चंद्रा मेहरा ने बताया कि महिला के घायल होने की सूचना पहले ही उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द ही बंदरों और लंगूरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119