24 घंटे में पुलिस का कमाल : झबरेड़ा से लापता दो नाबालिग सहेलियां जालंधर से बरामद

खबर शेयर करें 👉

रुड़की/झबरेड़ा। थाना झबरेड़ा पुलिस ने घर से लापता हुई दो नाबालिग सहेलियों को महज 24 घंटे के भीतर पंजाब के जालंधर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।


थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि झबरेड़ा निवासी एक महिला ने 1 अप्रैल को थाना झबरेड़ा में अपनी नाबालिग पुत्री के 31 मार्च को बिना बताए घर से चले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस की एक अन्य नाबालिग लड़की भी घर से चली गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए सर्विलांस की मदद से दोनों किशोरियों की लोकेशन ट्रैक की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस टीम ने 2 अप्रैल को जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही दोनों को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर अपने एक परिचित के पास जा रही थीं।
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामदगी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक गिरीश सिंह और कांस्टेबल रणवीर सिंह शामिल

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119