खुशियों के सफर में हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल

खबर शेयर करें 👉


बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बारातियों से भरी बोलेरो वाहन खाई में गिरने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार शामा भनार के पास लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर कीमू गांव से धरमघर जा रही बारात की बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।


108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। प्रशासन ने भी लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119