शादी का झूठा वादा, लॉज में दुष्कर्म : युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने से दर्ज की गई जीरो एफआईआर विकासनगर कोतवाली को प्राप्त हुई है। तहरीर के अनुसार पीड़िता 10 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए विकासनगर आई थी और एक लॉज में ठहरी हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक अक्षय ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


घटना के बाद जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कराई।
मामला विकासनगर कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119