उत्तराखंड : जहर बनाकर बेच रहा था इलाज — शुगर की नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा, हिरण के सींग तक बरामद

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर/ उधम सिंह नगर उत्तराखंड। प्रशासन ने नकली दवाइयों के बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है। सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित एक घर में छापेमारी कर शुगर की नकली दवाइयां बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी। मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयों का जखीरा, दवा बनाने के उपकरण और हिरण के सींग बरामद हुए हैं।


छापेमारी की कार्रवाई एसडीएम ऋचा सिंह, थानाध्यक्ष रविन्द्र बिष्ट, जिला अपर आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सरकार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला की संयुक्त टीम ने की। टीम को घर के अंदर बड़ी मात्रा में शुगर और विटामिन की गोलियां मिलीं। इसके अलावा “आयुर्वेदिक शुगर कंट्रोल” नाम से तैयार चूर्ण के कई डिब्बे भी बरामद हुए, जिन्हें बाजार में बेचने के लिए रखा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


मौके पर मौजूद स्वरूप सिंह से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसने बताया कि वह शुगर कंट्रोल करने की आयुर्वेदिक दवा बनाकर बेचता है। इस दवा को तैयार करने के लिए वह अंग्रेजी दवाइयों को पीसकर पाउडर बनाता और उसे चूर्ण में मिलाकर बेचता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


छापेमारी के दौरान टीम को हिरण के सींग भी बरामद हुए। आरोप है कि इन सींगों का भस्म बनाकर भी दवा में मिलाया जाता था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग भी सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बरामद सींगों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


फिलहाल औषधि विभाग की टीम बरामद दवाओं की जांच में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119