खटीमा में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव बरामद -पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
खटीमा। क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में मौजूद रिश्तेदारों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार श्रीशिया मठिया थाना बेरिया, जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार) निवासी बिंदा मांझी (38) पुत्र धनेश्वर मांझी अपने साथियों के साथ खटीमा क्षेत्र के दाह-ढाकी फार्म में मजदूरी करता था।
बताया गया कि गुरुवार को बिंदा मांझी जोशी कॉलोनी में लगे मेले को देखने गया था। देर रात करीब 9 बजे तक जब वह अपने कमरे पर वापस नहीं लौटा तो उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दाह-ढाकी मार्ग के किनारे वह मृत अवस्था में पड़ा मिला।
मजदूर को मृत देखकर साथियों ने इसकी सूचना फार्म मालिक को दी। फार्म मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मौजूद रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों को घटना की सूचना बिहार में दे दी गई है। रिश्तेदारों ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को बिहार ले जाया जाएगा।
बताया जाता है कि बिहार से हर वर्ष सैकड़ों मजदूर यूपी और उत्तराखंड में मजदूरी के लिए आते हैं और क्षेत्र के विभिन्न फार्मों में धान कटाई व गन्ना छिलाई का कार्य करते हैं। बिंदा मांझी भी अपने साथियों के साथ दाह-ढाकी फार्म में गन्ना कटाई के काम के लिए यहां आया हुआ था।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल