प्रेम प्रसंग में नाबालिग की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, एक फरवरी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह 17 वर्षीय कमलेश कुमार का शव पंचायत घर के पास पड़ा मिला था। शव पर सिर में कई गहरे चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आया कि गांव निवासी अनीस की पत्नी और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत भी होती थी। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी अनीस ने शुक्रवार रात कमलेश को उसके घर से बाहर बुलाया।
पुलिस के अनुसार, जब अनीस कमलेश को अपने साथ ले जा रहा था, तब उसकी बहन ने उसे देखा था। बाद में आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर कमलेश की हत्या कर दी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग