पहचान छुपाकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप -भीमताल में हंगामा, आरोपी फरार, घर से लाखों का सामान बरामद
भीमताल में पहचान छुपाकर युवतियों के साथ कथित यौन शोषण और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि एक समुदाय विशेष का व्यक्ति झूठी पहचान बनाकर कई युवतियों से संपर्क करता था और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झूठा आश्वासन देता था।
मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग विरोध में उतर आए और दर्जनों लोग आरोपी के घर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान घर से आधा दर्जन से अधिक आईफोन समेत लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी थी। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और यदि पीड़ित युवतियां सामने आती हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
इधर इस मामले को लेकर नगर के हिंदूवादी संगठनों व जागरूक युवाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी व्यक्ति कई युवतियों से अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर संपर्क करता था और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए दबाव बनाता था। इसके बाद वह उनका मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण करता था।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आरोपी पीड़िताओं के धार्मिक विश्वासों का अपमान करता था, उन्हें धार्मिक आचरण से रोकता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था। आरोप है कि पीड़िताओं से करीब 17 लाख रुपये तक की धनराशि खर्च करवाई गई।
बताया गया कि आरोपी के कई अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। कई पीड़िताएं सामाजिक शर्म के कारण सामने नहीं आ पा रही हैं, लेकिन वे लगातार संपर्क में रहकर अपनी पीड़ा साझा कर रही हैं।
ज्ञापन देने वालों ने पुलिस प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एससी मोर्चा रवि कुमार, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौतम मटियाली, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस खनायत, एडवोकेट सुनीता पांडे और भाजपा के पूर्व महामंत्री शरद पांडे सहित कई लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल