पिथौरागढ़ से इलाज कराने आए बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर -हालत नाजुक; अज्ञात चालक पर केस
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से इलाज कराने हल्द्वानी आए एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गणाई गंगोली, बेरीनाग (पिथौरागढ़) निवासी अक्षय बोरा ने काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता 64 वर्षीय महेंद्र सिंह की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उपचार के लिए वह 15 अप्रैल को हल्द्वानी आए थे और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने वाले थे।
बताया गया कि रात के समय वह काठगोदाम के एक होटल में ठहरे हुए थे। खाना खाने के बाद महेंद्र सिंह थोड़ी देर टहलने के लिए सड़क पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
काठगोदाम के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल