नौकरी का झांसा देकर 5.75 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 5.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार गढ़मीरपुर निवासी योगेश की पहचान पूरणपुर निवासी श्याम कुमार से थी। आपसी परिचय का फायदा उठाते हुए श्याम ने पारिवारिक परेशानी बताकर योगेश से आर्थिक मदद मांगी। विश्वास में आकर योगेश ने 11 फरवरी 2025 को 4.50 लाख रुपये, 17 फरवरी को 75 हजार रुपये और 18 फरवरी को 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से श्याम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 5.75 लाख रुपये की रकम उसे दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


आरोप है कि तय समय बीतने के बाद जब योगेश ने अपनी रकम वापस मांगी तो श्याम लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में उसने खुद को में कार्यरत बताते हुए पैसे लौटाने के बजाय योगेश को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने 10 लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए शेष 4.25 लाख रुपये और देने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार तारीखें बदलकर उसे गुमराह करता रहा और जब उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


मामले में पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119