भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार -न्यायिक रिमांड में जेल भेजा

खबर शेयर करें 👉

भवाली। नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिल को भवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। साथ ही घटना के बाद क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


एसपी के अनुसार, विगत दिवस कोतवाली भवाली को सीएचसी भवाली से सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में आरोपी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सुबह आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी का फॉरेंसिक लैब टीम द्वारा परीक्षण, मेडिकल परीक्षण तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान, महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, उपनिरीक्षक रमेश पंत, उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल लालबाबू, कांस्टेबल हरीश सिंह तथा कांस्टेबल भुवन कापड़ी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119