नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर भवाली में प्रदर्शन, बाजार बंद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भवाली। भवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भवाली व भीमताल के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली का घेराव किया, बाजार में जुलूस निकाला तथा बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी के परिजनों ने बीते बुधवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच सीएचसी भवाली से पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी लगभग छह माह की गर्भवती है। सूचना और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम एवं दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल निवासी भवाली के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भवाली में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


इधर प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोपी के कथित अवैध निर्माण की भी जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119