कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत, साथी विनोद नेगी घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत शुक्रवार को हल्द्वानी में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनके साथ मौजूद विनोद नेगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश रावत किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कमलवागाजा रोड पर उनकी कार पार्क की जा रही थी, तभी रामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा अमेज़ कार ने उनकी गाड़ी के बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार दाईं ओर खड़ी दूसरी कार से जा टकराई, जिससे वाहन के दोनों ओर गंभीर क्षति हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार हरीश रावत की हालत खतरे से बाहर है, जबकि विनोद नेगी का उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन और चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119