रात में डीजे बजाने पर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस एक्ट में चालान
रामनगर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान डालना एक रिजॉर्ट संचालक को भारी पड़ गया। ढेला गांव के निकट स्थित एक रिजॉर्ट में देर रात तक डीजे बजाए जाने से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ढेला चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जोगा सिंह, प्रभारी चौकी ढेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल डीजे बंद कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिजॉर्ट संचालक के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर भविष्य में निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या तेज ध्वनि में संगीत न बजाने की कड़ी हिदायत दी गई।
एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश
एसएसपी नैनीताल ने जनपद के सभी रिजॉर्ट, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रात्रि में निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या लाउड म्यूजिक संचालित न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी ध्वनि प्रदूषण या नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल