हल्द्वानी बड़ी मंडी में सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा -6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने किया खुलासा, जघन्य वारदात में प्रयुक्त पत्थर व खून से सने कपड़े बरामद
हल्द्वानी। बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का नैनीताल पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 12 फरवरी 2026 की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। उनके निर्देश पर विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा, निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा
लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया, निवासी ग्राम मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल
के रूप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लक्ष्मी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना छिपाने के उद्देश्य से लक्ष्मी को भी मार डाला और पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।


गिरफ्तार आरोपी
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, धानमिल, हल्द्वानी
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष) निवासी तीनपानी खन्ना फार्म, हल्द्वानी
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी, हल्द्वानी
बरामदगी
हत्या में प्रयुक्त पत्थर
मोबाइल फोन
गौरव व दीपू के खून से सने कपड़े
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


वहीं दीपेश लटवाल के खिलाफ थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम को पुरस्कार
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹2500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119