हल्द्वानी : गल्ला मंडी डबल मर्डर:- नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर था शुभम, बीएससी छात्रा थी लक्ष्मी, दोनों के संबंधों पर बना रहस्य

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों ने उनकी पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी दी, लेकिन दोनों के बीच संबंध क्या थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।


नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर था शुभम
मृतक युवक की पहचान शुभम टम्टा के रूप में हुई है। उसके ताऊ हरीश लाल ने बताया कि शुभम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह पहले नशे की लत का शिकार हो गया था, जिसके चलते करीब पांच साल पहले उसे हल्द्वानी के कटघरिया स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद शुभम ने उसी केंद्र में कर्मचारी के रूप में काम करना शुरू किया और बाद में नौकरी छोड़कर दूसरे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर बन गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


उन्होंने बताया कि शुभम के पिता किशोरी लाल का दो वर्ष पहले निधन हो गया था और उसकी मां की भी बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है।


पढ़ाई के साथ मेडिकल स्टोर में काम करती थी लक्ष्मी
वहीं मृतका की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि लक्ष्मी आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर थी। उनके पिता हेमचंद्र पोखरिया नैनीताल के ग्राम सभा मल्ली पोखरी में पुरोहित का कार्य करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


लक्ष्मी पढ़ाई के लिए हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रह रही थी और एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आर्थिक मदद के लिए वह एक मेडिकल स्टोर में भी काम करती थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी और शुभम के बीच किसी प्रकार के संबंध की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


घटनास्थल से शराब की बोतलें और अन्य सामान बरामद
पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे और स्नैक्स आदि सामग्री मिली है। इन साक्ष्यों को कब्जे में लेकर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कराई गई है। मौके से जरूरी नमूने भी एकत्र किए गए हैं।


सुबह मजदूरों ने देखा तो मचा हड़कंप
गुरुवार सुबह जब मंडी में काम करने पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने युवक और युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


सभी पहलुओं पर जांच, संबंधों और हत्या के कारण पर सस्पेंस
पुलिस फिलहाल आत्महत्या, प्रेम प्रसंग और आपराधिक घटना समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों गल्ला मंडी क्यों पहुंचे थे, उनके बीच क्या संबंध था और हत्या किस कारण हुई, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119