वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट -डीएम ने दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। आगामी दिनों में वनाग्नि की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर पर वनाग्नि रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में हुई, जिसमें वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समय रहते प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद अल्मोड़ा में प्रत्येक वर्ष 15 फरवरी से 15 जून तक की अवधि को वनाग्नि की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय सतर्कता और आपसी समन्वय आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


जिलाधिकारी ने वन विभाग को फायर लाइन निर्माण, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी, फायर वॉचर की तैनाती तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने, ग्राम स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समितियों को सक्रिय रखने और किसी भी घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


डीएम ने निर्देश दिए कि वनाग्नि सत्र शुरू होने से पहले आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह, सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119