खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। खेत के चारों ओर तार-बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम पण्डरी निवासी 35 वर्षीय एजाज पुत्र बन्ने और 40 वर्षीय शकील पुत्र मुन्ने जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। लौटते समय दोनों अनजाने में एक खेत की तार-बाड़ के संपर्क में आ गए, जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही दोनों मौके पर गिर पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


ग्रामीणों की मदद से दोनों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एजाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं शकील की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और खेत में करंट छोड़ने वाले किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में इस तरह करंट छोड़ना न केवल अवैध है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा भी है। उन्होंने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119