वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश
अल्मोड़ा। जनपद में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित एवं प्रगतिरत प्रकरणों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।
डीएम ने स्पष्ट किया कि विभागीय समन्वय की कमी के कारण कोई भी प्रस्ताव लंबित न रखा जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावों को शीघ्र शासन स्तर तक प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रस्तावों में आपत्तियां अथवा कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व वन विभाग के साथ उसका समुचित आंकलन अवश्य कर लें, जिससे संभावित आपत्तियों का समाधान पहले ही हो सके।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग