भूसे के ढेर में छिपाए मिले गैस सिलिंडर -प्रशासन ने तीन किए जब्त

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। खेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की गोपनीय शिकायत मिलने पर प्रशासन ने आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की।


शुक्रवार को एसडीएम ऋचा सिंह को सूचना मिली कि खेमपुर क्षेत्र में भूसे के ढेर में गैस सिलिंडरों को छिपाकर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट और राजस्व विभाग की टीम के साथ खेमपुर में छापा मारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


निरीक्षण के दौरान टीम को भूसे के ढेर के बीच छिपाकर रखे गए नौ गैस सिलिंडर बरामद हुए। जांच के दौरान छह सिलिंडरों के वैध दस्तावेज मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि तीन सिलिंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


एसडीएम ऋचा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक ही परिवार में तीन गैस पासबुक होने की भी जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


एसडीएम ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान दीपक शर्मा, चंद्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119