पुत्रवधू समेत आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

जसपुर। ग्रामीण महिला ने अपनी पुत्रवधू समेत उसके सात परिजनों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नगर पंचायत महुवाडाबरा निवासी संतोष देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे पुत्र मयंक चौहान का विवाह कृतिका उर्फ पूर्वी पुत्री महेंद्र सिंह निवासी शिवगंगा विहार कॉलोनी, भटावली मुरादाबाद के साथ हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


आरोप है कि 22 फरवरी को महेंद्र सिंह पुत्र छोटे उर्फ तुलाराम, सुमन, कृतिका, बड़ा साला अभिनव, छोटा साला शौर्य, मौसी का लड़का तरुण पुत्र अनिल कुमार, ससुर के दोस्त मनोज वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा निवासी श्रीराम ज्वैलर्स, बुद्ध बाजार नूरपुर (बिजनौर) समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे। उस समय घर पर ताला लगा था, जिस पर सभी ने घर के बाहर हंगामा किया और ग्रामीणों के सामने गाली-गलौज की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर संतोष देवी ने डायल 112 पर सूचना देकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कोतवाली से लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उसके पुत्र मोहित, मयंक और पुत्रवधू श्वेता के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नादेही चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119