दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सस्ती जांच सुविधा शुरू -828 रुपये में दिल की पूरी जांच, 971 में फीवर प्रोफाइल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आम मरीजों को सस्ती और समग्र जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने महत्वपूर्ण पहल की है। निदेशालय के निर्देश पर अस्पताल में पहली बार ‘हेल्थ चेकअप पैकेज’ सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत महज 610 रुपये में मिनी हेल्थ चेकअप, 828 रुपये में दिल की पूरी जांच (हेल्दी हार्ट पैकेज) और 971 रुपये में फीवर प्रोफाइल की जांच कराई जा सकेगी। वहीं 2009 रुपये में कम्पलीट हेल्थ चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस नई व्यवस्था से मरीजों को अलग-अलग जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और निजी लैब की तुलना में दो से तीन गुना तक कम खर्च में जांच उपलब्ध होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य के निर्देश पर अस्पताल में हेल्थ पैकेज सुविधा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल ने बताया कि सभी 17 जांच पैकेजों को बिलिंग सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है और उनकी दरें भी तय कर दी गई हैं। अस्पताल में इसके लिए अलग कक्ष, पंजीकरण और बिलिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लैब से समन्वय बनाकर तकनीशियनों की ड्यूटी भी निर्धारित की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सचिव डॉ. सचिन कुर्वे के हाथों इस योजना का विधिवत शुभारंभ कराया जाए, जिससे आम जनता को सस्ती दरों पर उच्च स्तरीय जांच सुविधा का लाभ मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


निजी लैब की तुलना में काफी कम दरें
दून अस्पताल में एग्जीक्यूटिव हेल्थ पैकेज 1123 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि निजी लैब में इसकी कीमत करीब 2500 रुपये है। इसी तरह पीडियाट्रिक पैनल 655 रुपये में, एनीमिया प्रोफाइल 607 रुपये में, डायबिटीज प्रोफाइल 1207 रुपये में और विटामिन जांच 800 रुपये में कराई जा सकेगी, जो निजी लैब की तुलना में काफी सस्ती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119