जिस मंदिर में लिए थे सात फेरे, 22 दिन बाद वहीं फंदे पर लटके मिले नवविवाहित पति-पत्नी

खबर शेयर करें 👉



एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में विगत दिवस एक नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से लटके मिले। दर्दनाक पहलू यह है कि इसी मंदिर में महज 22 दिन पहले दोनों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान लहरपुर क्षेत्र के बस्ती पुरवा निवासी खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है। दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


प्रेम विवाह के बाद परिवार के साथ रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, खुशीराम और मोहिनी दूर के रिश्तेदार थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रारंभ में परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन 6 दिसंबर को दोनों घर से भागकर महामाई मंदिर पहुंचे और वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद कुछ समय तक पारिवारिक तनाव रहा, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो गए थे और परिवार ने भी विवाह को स्वीकार कर लिया था। विवाह के बाद दोनों परिवार के साथ ही रह रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


मंदिर मे दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखे शव
रविवार तड़के जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो परिसर में लगे एक पुराने पेड़ से दंपती के शव लटके देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।


पुलिस जांच में जुटी, कारण बना रहस्य
सूचना मिलने पर हरगांव थाने के इंस्पेक्टर बलवंत शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवविवाहित जोड़े ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119