किराये की संपत्ति पर अवैध कब्जे व जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


जागेश्वर।। जागेश्वर क्षेत्र के ग्राम भगरतोला निवासी साधु महंत महादेव दास ने अपनी किराये की संपत्ति पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।


महंत महादेव दास ने तहरीर में बताया कि उन्होंने इस वर्ष गोविंद बल्लभ से पांच वर्ष की लीज पर उक्त संपत्ति ली थी, जिसे आपसी सहमति से आगे 25 वर्षों तक बढ़ाने पर भी सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि संपत्ति पर उन्होंने अपने निजी धन से शौचालय, बाथरूम सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


आरोप है कि अब गोविंद बल्लभ उन्हें लगातार संपत्ति पर आने-जाने से रोक रहा है, गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। महंत महादेव दास का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनके कमरे का ताला तोड़कर उसमें अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119