युवती से मिलने आए युवक की पिटाई के बाद साथियों ने बरसाए पत्थर -घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड 7 आजादनगर में विगत रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब युवती से मिलने आए एक युवक की पिटाई के बाद उसके साथियों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे युवकों ने लोगों और उनके घरों पर ईंट-पत्थर बरसाए, कई घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में कुछ युवक मोहल्ले में युवतियों से मिलने पहुंचे थे। जब युवतियां घर लौटने लगीं तो युवक भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। इसी दौरान युवकों और युवतियों के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मोहल्ले के लोगों ने जब युवकों को वहां न आने की हिदायत दी तो विवाद और बढ़ गया। इसी बीच युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने आते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर युवकों ने सामने आने वाले लोगों को बेरहमी से पीटा। इस दौरान कमल मंडल का टुकटुक और सपना राय की स्कूटी (संख्या UK 06 BL 3995) को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस घटना में कमल मंडल, पूजा मंडल, सुंदरी मंडल, बसंती मंडल, रूचि मंडल, विभुका मंडल, सुरेश मंडल, सपना राय, दीपाली मंडल, सुब्रतो मंडल और अनूप राय सहित कई लोग घायल हुए हैं।


मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शनिवार सुबह मोहल्लेवासी ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पहुंचे और सामूहिक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119