हल्द्वानी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच जारी
हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सनवाल कॉलोनी, कुसुमखेड़ा निवासी 67 वर्षीय तुला गिरी गोस्वामी ने उस समय यह कदम उठाया, जब उनकी पत्नी देवकी देवी अपने पोतों को स्कूल छोड़ने गई हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बड़ा बेटा देहरादून और छोटा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि दूसरे नंबर के बेटे गणेश के साथ वह कुसुमखेड़ा में निवास कर रहे थे।
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां बुजुर्ग का शव लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा