रुद्रपुर में युवती की फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग -साइबर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महानगर के प्रीत विहार क्षेत्र में एक युवती की फोटो को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम


प्रीत विहार नंबर-02 निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी घर पर रहती है। उसने सितंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई थी। आरोप है कि 8 जनवरी 2026 को एक अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा युवती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से अपलोड किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी प्रोफाइल भी बना ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना


पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी लगातार व्हाट्सएप पर अभद्र संदेश और एडिट की गई अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। साथ ही युवती पर और फोटो भेजने का दबाव बना रहा है और मांग पूरी न होने पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर


इस घटना से युवती और उसका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। मामले के साक्ष्य के रूप में स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए गए हैं।


पुलिस ने अज्ञात आईडी और मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119