पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद थाना पहुंचा शख्स, बोला- घर से शव उठवा लें
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस अधिकारियों को बोला कि चारों की हत्या कर दी है, घर जाकर शव उठा लें।
मामला मस्तूरी के हर्री थाना क्षेत्र का है। उमेंद्र केवट मजदूरी करता है। उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में गया और वहां सो रही एक बेटी और दो बेटों की भी गले दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उमेंद्र खुद थाने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक चारों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस घटना की मूल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल