हाईवे किनारे शराबखोरी से बिगड़ रहा माहौल, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। नेशनल हाईवे किनारे मोतीनगर के आसपास खुलेआम शराब और बियर पीने की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र का माहौल खराब होता जा रहा है। देर रात तक सड़क किनारे बैठकर शराब का सेवन करने वाले लोगों की वजह से आसपास के इलाकों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के किनारे कुछ लोग समूह बनाकर रात में शराब पीते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को असहजता का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं और परिवारों को इस माहौल से डर लगने लगा है।


ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में ऐसे लोग कभी भी किसी विवाद या वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे किनारे नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में फिर से सुरक्षित और शांत माहौल कायम हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


लोगों का मानना है कि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में यह किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119