शराब के नशे में घर में हंगामा -पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने घर में शराब पीकर परिजनों के साथ अभद्रता और हुड़दंग मचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दुग बाजार निवासी राहुल पंवार पुत्र कैलाश अपने घर में अत्यधिक शराब के नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए उत्पात मचा रहा है, जिससे परिवार के लोग भयभीत और परेशान हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही कोतवाली बागेश्वर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के समझाने के बावजूद युवक का आक्रामक रवैया जारी रहा। उसके व्यवहार से आसपास के क्षेत्र में भी शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल पंवार को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119