महिला दिवस पर हल्द्वानी कोतवाली में आत्मरक्षा कार्यशाला, एसएसपी बोले— शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत बनें महिलाएं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय आत्मरक्षा तकनीक एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व और अग्रणी योगदान देने वाली प्रेरणादायक महिलाओं को नमन किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों पर आधारित जागरूकता के लिए एक डिजिटल पोस्टर का अनावरण किया गया।


कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी तथा महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर ने महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुओं से बचाव, सिंगल और डबल हैंड ग्रैप डिफेंस, बाल पकड़कर खींचने से बचाव तथा चाकू से हमले की स्थिति में बचाव जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने महिला पुलिस कर्मियों से शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी योग्यता और साहस से समाज में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शक्ति और साहस की प्रतीक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा या मारपीट की घटनाओं को केवल घरेलू हिंसा तक सीमित न रखा जाए, बल्कि संबंधित धाराओं में तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को कमजोर समझने वालों के मन में कानून का भय होना आवश्यक है। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से नेत्र सर्जन डॉ. नंदिता, पार्षदगण, पत्रकारिता जगत की महिलाएं तथा महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक ने किया।


इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, पार्षद हेमा भट्ट, नेहा अधिकारी, बबली वर्मा, बीना चौहान, तनुजा जोशी, भागीरथी बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी, वंदना आर्या, अंजली पंत सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।



महिलाओं का सम्मान हर दिन होना चाहिए : दया जोशी
कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘गिव टू गेन’ है, जिसका अर्थ है कि जब महिलाओं के विकास के लिए संसाधन और अवसर प्रदान किए जाते हैं तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष ‘अधिकार, न्याय और कार्रवाई’ के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार, न्याय और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रहा है।


दया जोशी ने कहा कि महिलाओं ने परिवार से लेकर व्यापार, शिक्षा, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। महिलाओं का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारी सोच, व्यवहार और संस्कार का प्रतिदिन हिस्सा होना चाहिए।


उन्होंने नशा उन्मूलन पर भी जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नशे से बचाने में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस नशे के खिलाफ अपना काम कर रही है, लेकिन परिवार और समाज की सजगता भी उतनी ही आवश्यक है। यदि माता-पिता बच्चों की देखभाल और परवरिश में लापरवाही बरतते हैं तो मासूम बच्चे आसानी से नशे के जाल में फंस सकते हैं। इसलिए हमें बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119