मोबाइल पर गूंजेगा ‘अलर्ट’… घबराएं नहीं! आज उत्तराखंड में होगा बड़ा टेस्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को लेकर एक अहम कदम उठाया जा रहा है। राज्यभर में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक परीक्षण (टेस्ट) अलर्ट जारी किया जाएगा। इस अलर्ट का मकसद आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता को परखना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समय पर और व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने साफ किया है कि यह केवल एक टेस्ट अलर्ट है, इसलिए नागरिकों को इससे घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना है, ताकि मौसम पूर्वानुमान और आपदा संबंधी सूचनाएं समय रहते आम जनता तक पहुंच सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


यह परीक्षण विभिन्न मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के जरिए किया जाएगा, जिससे यह आकलन किया जा सके कि संदेश कितनी तेजी और सटीकता से लोगों तक पहुंच रहे हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।


प्रशासन ने अपील की है कि भविष्य में यदि वास्तविक आपदा अलर्ट जारी किया जाता है, तो उसे गंभीरता से लें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। समय पर मिली चेतावनी न सिर्फ आपकी बल्कि आपके परिवार और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


राज्य सरकार का कहना है कि इस तरह के परीक्षण और जागरूकता अभियानों के जरिए उत्तराखंड को आपदाओं के प्रति और अधिक सतर्क, सुरक्षित और सक्षम बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119