रूद्रपुर में महिला व्यापारी पर हमला : छेड़छाड़, मारपीट और लूट से दहशत -तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। महानगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला व्यापारी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर स्थित जेपीएस स्कूल के पास “कोरंगा ट्रेडर्स” नाम से दुकान संचालित करने वाली कविता ने आरोप लगाया है कि सुमित गुप्ता नामक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और बार-बार मोबाइल नंबर मांगकर परेशान कर रहा था। मना करने के बावजूद वह लगातार दबाव बना रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना 24 अप्रैल की शाम करीब 5:10 बजे की है, जब कविता अपनी दुकान पर मौजूद थीं। उसी दौरान सुमित गुप्ता, योगेश कुमार और उनके चार अन्य साथी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़िता के सहयोगी अरुण चौहान के साथ मारपीट की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब एक आरोपी ने तमंचा निकालकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने दुकान के गल्ले से करीब 8 हजार रुपये भी लूट लिए और दोबारा आने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। महिला का कहना है कि आरोपी खुद को एक संगठन से जुड़ा बताते हुए खुलेआम धमकी दे रहे थे और किसी कार्रवाई से नहीं डरने की बात कह रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। महिला ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119