मानसून काल में हाई अलर्ट मोड पर रहें सभी अधिकारी

खबर शेयर करें 👉


चम्पावत। मानसून काल और मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चम्पावत के अलग-अलग स्थान और उनके आसपासों के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ आंधी, तेज हवा और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस स्थिति में सावधानियां बरतते हुए डीएम नवनीत पांडे ने सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि चम्पावत-लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चम्पावत- लोहाघाट, एनपीसीसी, पीआईयू मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे साथ ही समस्त थाने एवं चौकी भीआपदा संबंधित उपकरणों सहित हाई अलर्ट मोड में रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल आपातकालीन परिचालन केंद्र 05965- 230819, 230703 (1077), 9917384226 और 7895318895 पर तत्काल दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119